Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीDelhi elections: केजरीवाल का बड़ा बयान, AAP-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन

Delhi elections: केजरीवाल का बड़ा बयान, AAP-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन

Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी दिल्ली अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए ये बयान दिया। उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।” उनके इस बयान के बाद आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूर्णविराम लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को 15 सीटें देने और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को 1-2 सीटें देने की चर्चा थी, जबकि बाकी सीटों पर आप लड़ने वाली थी। इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक होने की भी जानकारी सामने आई थी।

लेकिन आज केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के चुनावों नें आम आदमी पार्टी पहले की तरह ही अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, आप प्रमुख ने पहले भी कांग्रेस से गठबंधन की बात नकारी थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular