Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जुलाई में सेना भर्ती रैली! सीईई परीक्षा परिणाम के बाद...

रोहतक में जुलाई में सेना भर्ती रैली! सीईई परीक्षा परिणाम के बाद जारी होंगी तिथियां

रोहतक : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, सीईई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि सीईई परिणाम घोषित होने के उपरांत जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक द्वारा किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई माह के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में आयोजित होगी। यह भर्ती रैली रोहतक, सोनीपत, पानीपत एवं झज्जर जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में भाग लिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली की सटीक तिथियों की घोषणा सीईई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। इसके अतिरिक्त सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग तथा हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान रोहतक में की जाएगी।

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को और अधिक मजबूत करें, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

RELATED NEWS

Most Popular