Wednesday, September 25, 2024
Homeदिल्लीArmy Recruitment : जुलाई 2024 में आयोजित भर्ती रैली में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन...

Army Recruitment : जुलाई 2024 में आयोजित भर्ती रैली में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर नया अपडेट जारी

Rohtak : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि जुलाई 2024 माह में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती रैली का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। मेरिट सूचीबद्ध उम्मीदवार आगामी दस्तावेजों की कार्यवाही के लिए शीघ्र सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करे।

भर्ती निर्देश कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सिपाही फार्मा एवं सैनिक नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती की गई थी। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई भर्ती रैली के मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार दस्तावेजों के लिए यथाशीघ्र स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01262-253431 एवं 268568 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular