Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाचरखी दादरी में अप्रैल 2027 से सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की कक्षाएं...

चरखी दादरी में अप्रैल 2027 से सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की कक्षाएं होंगी शुरू

चंडीगढ़ : हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने घोषणा की है कि चरखी दादरी में स्थापित किए जा रहे सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में 1 अप्रैल, 2027 से विधिवत कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।

सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक सुनील सांगवान द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि इस संस्थान की स्थापना की घोषणा गत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट अभिभाषण में की गई थी।

उन्होंने बताया कि यह संस्थान प्रारंभिक चरण में किसान मॉडल स्कूल के भवन में संचालित किया जाएगा। वर्ष 2026 के दौरान शिक्षा विभाग से भवन के हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, ताकि निर्धारित समयसीमा के अनुसार संस्थान की गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें।

राव नरबीर सिंह ने आगे जानकारी दी कि संस्थान में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित करने की योजना है। इस संस्थान के माध्यम से युवाओं को सशस्त्र बलों एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती हेतु गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और राज्य की सैन्य परंपरा को और मजबूती मिलेगी।

RELATED NEWS

Most Popular