रोहतक : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में सांपला नगर पालिका के आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका निर्वाचन नियमावली, 1978 के नियम 19 के उप-नियम (3) एवं (4) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद को निर्वाचन अधिकारी तथा सांपला के नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने आमजन से का आह्वान किया है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

