Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकहोटल प्रबंधन संस्थान रोहतक में दाखिले के लिए 12 जून तक करें...

होटल प्रबंधन संस्थान रोहतक में दाखिले के लिए 12 जून तक करें आवेदन 

रोहतक: विद्यार्थी 12वीं कक्षा उपरांत आतिथ्य और पर्यटन के क्षेत्र से जुडक़र करियर के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। इसी क्रम में पर्यटन विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा स्थानीय तिलियार झील पर स्थित होटल प्रबंधन संस्थान इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2025 है।

यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब डे ने बताया कि आईएचएम में सत्र 2025 में 12वी कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा 3 वर्षीय बीएससी होटल मैनेजमेंट तथा डेढ वर्षीय फूड एंड बेवरेज सर्विस, फूड प्रोडक्शन, बेकरी डिप्लोमा में दाखिले जारी है। पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर विद्यार्थी आतिथ्य और पर्यटन के क्षेत्र में अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है, जो होटल एयरलाइन, फास्ट फूड चेन, रिटेल आउटलेट, भारतीय रेलवे, पर्यटन बोर्ड और स्वरोजगार की राह बनाने के लिए कई अवसर प्रदान करता है। इस संस्थान के विद्यार्थियों ने रोहतक से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाई है तथा यहां के विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय होटल ग्रुप चेन, क्रूज पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular