Wednesday, July 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकअनुराग ढांडा बोले- बीजेपी ने सारी पुलिस अपने नेताओं की सुरक्षा और...

अनुराग ढांडा बोले- बीजेपी ने सारी पुलिस अपने नेताओं की सुरक्षा और AAP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने में लगाई

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर सीएम के आने से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने, ईडब्ल्यूएस के आरक्षण और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह रोहतक में आए थे। जो अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर सरकार चला रहे हैं। जब वो रोहतक आए तो आम आदमी पार्टी के छात्र नेता दीपक धनखड़, जिला उपाध्यक्ष नवीन सांपला का क्या कसूर है? क्या बीजेपी सरकार ने उनको नॉन क्रीमिनल डिक्लेयर कर दिया है? क्या बीजेपी सरकार उनको आतंकी खतरा मानती है? जब मुख्यमंत्री रोहतक आते हैं तो इनको पकड़कर जेल में कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री एक चुने लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री न होकर ऐसा लग रहा है कि कहीं के किसी सल्तनत के राजा हो गए हैं।

उन्होंने कहा दीपक धनखड़ का कसूर केवल इतना है कि वो छात्रों के मुद्दे पर एक ज्ञापन देना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के सीवाईएसएस छात्र संगठन ने बड़ी जोर शोर से एमडीयू की फीस का मुद्दा उठाया और सरकार को वो वापस लेने पड़ा। जिससे हजारों लाखों बच्चों का फायदा हुआ। इसका मतलब मुद्दा तो जायज है। कल भी अपने मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। जिसमें सामान्य से मुद्दे थे कि लड़कियों की सुविधा के लिए बसें चलानी चाहिए, कॉलेजों में छात्रों के चुनाव कराने चाहिए। हर सरकार और पार्टी ने छात्रों से झूठा वादा किया कि सीधे चुनाव कराए जाएंगे, जो अभी तक नहीं हुए। ये वही मांग लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे तो इनको कस्टडी में ले लिया। ऐसे में जिला उपाध्यक्ष को इनके घर से गिरफ्तार कर लिया। ये साफ दिखाता है कि बीजेपी और मुख्यमंत्री नायब सिंह के मन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का खौफ है। जो जनहित और विद्यार्थियों के मुद्दे उठाना चाहते हैं तो ये उनकी भी सुनने को तैयार नहीं है। यदि ये प्रदर्शन करते हैं तो कहते हैं ये प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि ये सामान्य तौर पर ज्ञापन ले लें तो इनको प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में अपराधी फायरिंग कर फिरौती की पर्ची फेंक रहे हैं। हर जगह गुंडागर्दी अपने चरम पर है और सीएम नायब सिंह को इस बात की चिंता है कि अमित शाह आएंगे तो उनकी सुरक्षा में कितने जिलों की पुलिस लगाएं। बीजेपी सरकार ने हरियाणा की सारी पुलिस बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में और आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करने में लगा दी है। कुछ पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए भी छोड़ दीजिए। क्योंकि हरियाणा पुलिस में जो जवान भर्ती होते हैं वो आम जनता की सुरक्षा के लिए भर्ती होते हैं।

उन्होंने कहा कि जब रोहतक में धर्मेंद्र प्रधान आए तो यहां पर 5 जिलों की पुलिस लगा दी। जब मुख्यमंत्री रोहतक आए तो सुरक्षा के बंदोबस्त के अलावा आधी से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पिछे लगा दी। वहीं केन्द्र सरकार ने सारी एजेंसियां आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे लगा दी है। जिस तरीके से गुंडागर्दी चरम पर है जनता अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस कर रही है। आम आदमी पार्टी ये भी मांग करती है कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बीजेपी नेताओं से ज्यादा जनता की सुरक्षा की चिंता कीजिए ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत भी दुरुस्त हो सके।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular