Friday, September 19, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में एक और विवाहिता ने लगाई फांसी, बिलख रहा डेढ़ साल...

रोहतक में एक और विवाहिता ने लगाई फांसी, बिलख रहा डेढ़ साल का मासूम, 24 घंटे में दूसरा मामला

रोहतक। रोहतक में एक और विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। अभी सुसाइड के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान सैनीपुरा निवासी ज्योति (32) के रूप में हुई है। वह सिरसा के डबवाली की रहने वाली थी। उसकी करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। उसके एक डेढ़ साल का मासूम बेटा भी है।

खाना खाते हुए पति से कहासुनी

पुरानी सब्जी मंडी थाना SHO सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को सैनीपुरा में महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी शनिवार दोपहर को घर में ऊपर खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद ज्योति ने नीचे आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के मायके वालों को बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

गांधरा में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति समेत 4 पर केस

गांव गांधरा में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। खरखौदा निवासी रेखा की शादी करीब 4 साल पहले गांधरा गांव निवासी परमबीर से हुई थी। इसके बाद उसने बेटी को जन्म दिया। शुक्रवार की दोपहर पति और अन्य परिजन अपने कामों में जुटे हुए थे। इस दौरान करीब 25 वर्षीय रेखा कमरे में चली गई और पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई राकेश कुमार ने सांपला थाने में केस दर्ज किया है। सांपला थाना एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इसमें पति, ससुर, ननद और सास को आरोपी बनाया है।

RELATED NEWS

Most Popular