Friday, May 3, 2024
HomeपंजाबAmritpal की मदद करने वाले चार गिरफ्तार, तस्वीरें जारी

Amritpal की मदद करने वाले चार गिरफ्तार, तस्वीरें जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Amritpal, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है।

अमृतपाल ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना वेष बदलने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक पर बैठे देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab de) के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, उपदेशक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

अमृतपाल शुरू में अपनी मर्सिडीज कार में था, लेकिन बाद में शनिवार को उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान वह एक ब्रेजा कार से भाग निकला।

सोशल मीडिया पर सामने आई एक नयी तस्वीर में, अमृतपाल को गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठे देखा जा सकता है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए जालंधर टोल प्लाजा के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल को ब्रेजा कार में देखा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने एक SUV में भगोड़े को भागने में मदद की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular