Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाअंबाला की डॉ. मंजू तोमर का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में...

अंबाला की डॉ. मंजू तोमर का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में नाम दर्ज, पढ़ें- क्यों

अंबाला। एमडीएसडी कॉलेज की हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर एवं साहित्यिक परिषद की संयोजक डॉ. मंजू तोमर का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में सह लेखक के रूप में नाम दर्ज होना अंबाला के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है।

इस रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दुनिया में सबसे अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर लिखी गई पुस्तक में सह लेखक के रूप उनको इस रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। पुस्तक में देश के 75 हिन्दी वरिष्ठ साहित्यकारों ने भाग लिया। हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इस पुस्तक में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानियों के – ऊपर लेख लिखे जाने पर विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया।

इस रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाली अंबाला की पहली साहित्यकार है इससे पहले साहित्य में उनकी रचनात्मक योगदान को देखते हुए उनके उन्होंने अनेक सामान प्राप्त हो चुके हैं जिनमें मुख्य रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान, राष्ट्र पुत्री अवार्ड, आचार्य चाणक्य सम्मान, शिक्षा रत्न सम्मान आदि शामिल हैं.डॉ. मंज तोमर ने कहा कि यह बेहद गौरव के पल हैं।

उन्होंने कहा कि हमें हमारी सभ्यता एवं संकृति पर रचनात्मक लेखन की जरूरत है। नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के गर्त में जा रही है. साहित्य समाज का दर्पण है। हमें रचनात्मक लेखन से इस दर्पण को और पारदर्शी बनाना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular