Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़KMP एक्सप्रेसवे पर अलसुबह दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ने ले ली चार...

KMP एक्सप्रेसवे पर अलसुबह दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ने ले ली चार लोगों की जान, एक गंभीर हालत में PGI रेफर

सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट पर बादली केएमपी एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में 5 व्यक्ति सवार थे जिनमे से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। वहीं एक घायल को पीजीआईएमएस रोहतक में रेफर कर दिया गया है।

बहादुरगढ़। KMP एक्सप्रेसवे पर अलसुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। बादली में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही DSP अरविंद दहिया और लोकल पुलिस वहां पहुंची। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

हादसास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट पर केएमपी पर गुजरात नंबर की एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी जो तेज रफ्तार से बादली से बहादुरगढ़ की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से एक घायल को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

DSP अरविंद दहिया ने बताया किया कार गुजरात नंबर की है। कार सवार लोगों को ही इस हादसे में नुकसान हुआ।सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बाद चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक के ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए व्यक्ति गुजरात के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके परिवार को इस बारे में सूचना दे दी है। फिलहाल सभी लोगों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान प्रांचिल चौधरी, जगधीरा चौधरी, वकील चौधरी और भरत भाई चौधरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने फिलहाल चारों शवों को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग और रोड पर आए दिन जानलेवा सड़क हादसे होते रहते हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular