Friday, May 3, 2024
Homeदेशअलसुबह बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सादे कपड़ो...

अलसुबह बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सादे कपड़ो में थे हमलावर

- Advertisment -

अलसुबह पंजाब में बड़ी वारदात, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, आर्मी की वर्दी पहन कैंट में घुसे चार युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 4 जवान शहीद, घटना के बाद पूरा इलाका सील, सर्च ऑपरेशन जारी, भारतीय सेना ने इसे आतंकी घटना मानने से किया इनकार, जवानों में आपसी फायरिंग की आशंका

- Advertisment -

बठिंडा। अलसुबह बुधवार पंजाब सूबे के बठिंडा स्थित सैनिक छावनी में बड़ी वारदात हो गई। मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। जिसके बाद इस इलाके को सील कर दिया है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं।

आर्मी की तरफ से मीडिया में दिए गये बयान में बताया गया है कि यह घटना तडके 4:35 बजे हुई थी। कहा जा रहा है कि गोलियां मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में चली हैं। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर जांच करेंगी। अभी इस घटना को आतंकी हमला नहीं कहा जा रहा है। आर्मी ने इस घटना को किसी आतंकी हमले से जोड़ कर नहीं देख रही है। यह भी अब तक पता नहीं चल सका है मारे गये लोग आर्मी के या कोई और। सेना ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे। इसमें 2 दिन पहले राइफल और गोलियां गायब होने का एंगल भी शामिल है। मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में सेना से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। बता दें आर्मी कैंट के भीतर सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद से सेना ने सभी को घरों में रहने को कहा है। अभी पुलिस को मिलिट्री स्टेशन के भीतर जाने की परमिशन नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कैंट के बाहर से भीतर की ओर फायरिंग की गई है। ऐसे में इस हमले को आतंकी हमला होने की भी आशंका है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने इस हमले के आतंकवादी घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यह जवानों की आपसी फायरिंग हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर बुधवार को तड़के संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि कैंट के अंदर दो हथियारबंद शूटर अभी भी हैं। “दो दिन पहले एक राइफल और एक Magazine गायब हो गई थी। गोली मारने वाले सिविलियन कपड़ों में हैं। फायरिंग ऑफिसर्स मेस में हुई। मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजीमेंट के हैं।”

पंजाब पुलिस के अनुसार इस घटना के पीछे आर्मी का ही कोई व्यक्ति हो सकता है। बता दें बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है। इस मिलिट्री स्टेशन की बाउंड्री करीब 45 किलोमीटर की है। यहां का एम्युनेशन डिपो देश के सबसे बड़े डिपो में से एक है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular