Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकगोष्ठी में किसानों को सलाह : धान की फसल में अंधाधुंध खाद...

गोष्ठी में किसानों को सलाह : धान की फसल में अंधाधुंध खाद और दवाइयों का प्रयोग ना करे

कैथल। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का 96वां स्थापना दिवस केंद्र के प्रांगण में मनाया गया। इस प्रोग्राम के तहत कृभको व प्रगतिशील किसान क्लब के सहयोग से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती के बारे में  जानकारी दी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि धान की फसल में किसान भाई अंधाधुंध खाद व दवाइयों का प्रयोग ना करे। सिफारिशशुदा मात्रा से ज्यादा यूरिया डालने से किसानों को आर्थिक नुक्सान के साथ-साथ हम कीड़े व बिमारियों को भी निमंत्रण देते हैं जो हमारी पैदावार को कम कर देते हैं।

उन्होंने धान की सीधी बिजाई में खरपतवार नियंत्रण के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि धान की सीधी बिजाई जिला कैथल जिले के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा किसानों को दी जाने वाली सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस मौके पर सस्य वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार, जिला प्रबंधक कृभको डॉ. हीरा लाल, डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. नेहा शर्मा तथा डॉ. संजय कुमार ने भी किसानों को संबोधित किया। प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान सतबीर गिल ने किसानों को सामयिक जानकारी देने के लिये केंद्र के वैज्ञानिकों व कृभको प्रतिनिधि का धन्यवाद किया।

इस मौके पर राजेंद्र पाई, सतबीर गिल, लक्ष्मीनारायण, सुभाष गुहणा, अमरीक सिंह, राजेश खेड़ी सिकंदर, सुरेंद्र सेगा, जोनी राणा, रामेश्वर आर्य आदि सहित लगभग 50 प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular