Monday, August 24, 2026
HomeहरियाणाFarmers News : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में लगेगा कृषि मेला, किसानों...

Farmers News : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में लगेगा कृषि मेला, किसानों को दी जाएंगी जानकारियां

Farmers News : कोऑर्डिनेटर डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने कहा कि डा. बलवान सिंह मंडल (विस्तार शिक्षा निदेशक) की देखरेख में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा खरीफ मेले का आयोजन 17 व 18 मार्च 2025 को स्थान मेला ग्राउंड, गेट न. 3 बालसमंद रोड हिसार में किया जा रहा है।

प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज कुलपति चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने कहा कि मेले में कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सीसीएस एचएयू केवीके कुरुक्षेत्र के सीनियर कोऑर्डिनेटर डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने किसान भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे मेले में बढ़-चढक़र भाग लें और नवीनतम कृषि तकनीकों व नवाचारों का अधिकतम लाभ उठाएं।

यह मेला किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें उन्नत खेती, आधुनिक शोध और नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी। हमारे विशेषज्ञ वैज्ञानिक आपको ऐसी नई विधियों से अवगत कराएंगे, जो आपकी खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाएंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular