Friday, May 17, 2024
Homeदेशगोलमाल है भाई सब गोलमाल है, डॉक्टर बताकर की शादी निकला डिलीवरी...

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, डॉक्टर बताकर की शादी निकला डिलीवरी बॉय

- Advertisment -
- Advertisment -

गोलमाल है यहां तो भाई सब कुछ गोलमाल है। यह मामला गाजियाबाद का है जहां पेशे से एक डिलीवरी बॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर पेशे से वकील युवती से शादी कर ली। युवती का कहना है कि उसके पति ने खुद को एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर बताकर उससे शादी की।

धोखा देने के लिए उसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना फोटो डाॅक्टर की यूनिफार्म में ही डाल रखा था। इसमें उसके गले में स्टेथोस्कोप भी था। जिसे देखकर पेशे से वकील युवती भी धोखा खा गई। युवती के परिवार वालों को लगा कि लड़का डॉक्टर तो इससे अच्छा रिश्ता और क्या होगा। इस शादी में 15 लाख रुपए खर्च किए गए। शादी के बाद खुलासा हुआ कि लड़का बहुत ही कम पढ़ा लिखा है जौमेटो पर डिलीवरी बॉय का काम करता है। जब युवती को यह सच्चाई पता चला कि तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन इसके बाद भी वन स्टाॅप सेंटर में शिकायत करके बताया कि उसकी हकीकत सामने आने के बाद भी दिल पर पत्थर रखकर धोखे को भी अपनी किस्मत का लिखा मानकर इसे बर्दाश्त करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- जानिए क्यों Instagram डिलीट कर रहे हैं लोग

लेकिन बाद में युवक ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर वो पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। पानी जब सिर से ऊपर जाने लगा तो उसे वन स्टाॅप सेंटर में आकर शिकायत करनी पड़ी। अंजना चौहान की शादी साल 2021 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। लेकिन इस शादी में उसे बहुत बड़ा धोखा मिला।  दो सालों तक वो लगातार उसकी पिटाई और झगड़े झेलती रही। चार काउंसिलिंग के बाद भी जब समझौते की गुंजाइश नहीं दिखी तब विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वन स्टाॅप सेंटर की मैनेजर प्रीति मलिक का कहना है कि यहां ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा केस ऐसे हैं जिनमें महिलाएं लंबे समय तक हिंसा को चुपचाप सहन करती रहती हैं। कुछ मामले ऐसे भी हैं जिनमें महिलाएं कानूनी कार्रवाई चाहती हैं लेकिन मायके पक्ष के लोग साथ नहीं देते तो उन्हें पीछे हटना पड़ता है। लेकिन, धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव आ रहा है। महिलाएं अधिकांश शिकायत लेकर आ रही हैं। जितना हो सके हम चाहते हैं कि पति और पत्नी के रिश्ते में समझौता हो सके। दोनों के बीच गिले-शिकवे मिट जायें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular