रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने विभिन्न विभागों के शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए. एस. मान को डीन, एकेडमिक अफेयर्स का कार्यभार सौंपा गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मान ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं प्रो. मान ने शिक्षकों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इसके अलावा, फार्मास्युटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. गोविंद सिंह को आर्यभट्ट सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोरेट्री का निदेशक नियुक्त किया गया है। पर्यावरण विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बबीता खोसला को सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की उप-निदेशिका का कार्यभार सौंपा गया है।
विधि विभाग के प्रो. जसवंत सैनी को प्रथम अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं यूआईईटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरकेश सहरावत को सीडीओई में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी संबंधित शिक्षकों ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाल लिया।

