Friday, August 14, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई; DC के निर्देश- पुलिस...

रोहतक में हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई; DC के निर्देश- पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों के भी करें चालान

रोहतक के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गलत साइड वाहन चलाने वालों के चालान किए जाए तथा ऐसे स्थानों को चिन्हित भी किया जाए ताकि ज्यादा सख्ती की जा सकें।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के दृष्टिïगत हेलमेट पहनना अनिवार्य है। पुलिस द्वारा एक सप्ताह नागरिकों को हेलमेट का प्रयोग करने बारे जागरूक किया जाए। इसके तहत दोपहिया वाहन पर सवार दोनों यात्रियों या महिला चालक के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है।

हेलमेट का प्रयोग न करने वाले पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों के किए जाएं चालान

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि सबसे पहले ऐसे पुलिस व अन्य सरकारी कर्मचारियों के चालन किए जाए, जो दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न कर रहे हों। सिर पर चोट लगने की वजह से ज्यादा मौत होती है।

कोई भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना नजर न आए

आगामी 14 फरवरी के बाद कोई भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना नजर न आए। सरकारी भवनों में पार्किंग में भी सुनिश्चित किया जाए कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पार्किंग की अनुमति न दी जाए। पुलिस टीम द्वारा ब्लैक स्पॉट का दौरा कर वांछित कार्यों की रिपोर्ट दी जाए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular