Rohtak News : नगर निगम रोहतक द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम एवं स्वच्छता टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में निरीक्षण किया गया। जिस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के चालान किए गए। इस दौरान कुल 18 चालान किए गए तथा 16600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान 6 चालान 600 रूपये के गंदगी फैलाने वालो, 5 चालान 5000 रूपये के प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने, 1 चालान 5000 रुएए का कूडे़ में आग लगाने वाले व अतिक्रमण करने वाले 6 व्यक्तियों के 6000 रूपये के चालान किए गए। नगर निगम की निरंतर इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके तथा शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
नगर निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के कार्य को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि रोहतक शहर को और अधिक स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित करता है, बल्कि आमजन को असुविधा भी होती है। साथ ही गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें, गंदगी न फैलाएं, अतिक्रमण न करें तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक को न बेचे तथा कूड़े में आग न लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध के चालान किए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित बनाना है, जिसके लिए निरंतर अभियान जारी रहेंगे।

