Saturday, March 29, 2025
Homeदेशसिरसा में बड़ा हादसा : गुजरात के तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक...

सिरसा में बड़ा हादसा : गुजरात के तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल

हरियाणा के सिरसा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हो गया। जिसमे गुजरात पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी घायल हैं जो पंजाब से हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस किसी मामले की तफ्तीश में सिरसा जिले में आई हुई थी। बुधवार सुबह डबवाली थाना क्षेत्र के भारत माला रोड पर उनकी गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमे तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जो अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में दो की पहचान सुनील कुमार और प्रकाशभात के तौर पर हुई है।

वहीं डबवाली पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल पुलिस अधिकारी पंजाब पुलिस के ASI जेपी सोलंकी है।

वहीं सिरसा पुलिस ने हादसे की जानकारी गुजरात पुलिस को दे दी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular