Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से गई बारात में हर्ष फायरिंग में हादसा, एक युवक बुरी...

रोहतक से गई बारात में हर्ष फायरिंग में हादसा, एक युवक बुरी तरह घायल, पीजीआई रेफर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक से सोनीपत के गांव मदीना में गई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान हादसा हो गया। दूल्हा दुल्हन के फेरों के समय दूल्हे के पिता के हाथ में डोगा बंदूक थी। पिता ने ख़ुशी में अचानक फायर किया। फायर होने से हड़कंप मच गया और खुशी में नाच रहे एक युवक के मुंह पर गोली के छर्रे लग गए जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और गिर गया। उसे आनन फानन में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। थाना बरौदा में पुलिस ने दुल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार रोहतक जिले के बलंबा गांव के युवक अजय की शादी सोनीपत के गांव मदीना की युवती के साथ तय हुई थी। 18 जनवरी को बलंबा गांव से बरात मदीना पहुंची थी। बलंबा गांव का संदीप जो दूल्हे का दोस्त बताया जा रहा है वह भी बारात में आया हुआ था। इस दौरान मदीना में दुल्हे को फेरे के लिए ले जाया जा रहा था। चारों तरफ खुशी का माहौल था और बराती नाच रहे थे। इसी बीच अचानक से गोली चल गई और उसके छर्रे नाच देख रहे संदीप के मुंह पर लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया।

संदीप को लहूलुहान हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ITI महम में पढ़ता है। 18 जनवरी को अजय की बारात में गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना आया था। फेरे पर जाने से पहले साइड में खड़ा होकर नाचने वालों को देख रहा था। इसी बीच दुल्हा अजय का पिता दलबीर डोगा बंदूक लिए खड़ा था। अचानक से बंदूक से गोली चल गई और उसके छर्रे मुंह पर लगे। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। होश आया तो पीजीआई में था।

थाना बरौदा के ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शादी में गोली चलने से युवक घायल हुआ है। वह सूचना के बाद रोहतक पीजीआई पहुंचा। वहां घायल युवक संदीप की MLR डॉक्टर से ली। संदीप के बयान के बाद पुलिस ने दलबीर के खिलाफ धारा 285,337 IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular