Monday, July 21, 2025
Homeदेश24 राज्यों के करीब 600 युवा लेंगे भाग, विभिन्न समुदायों की संस्कृति...

24 राज्यों के करीब 600 युवा लेंगे भाग, विभिन्न समुदायों की संस्कृति का होगा आदान प्रदान

हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत की विविधता में एकता सबसे बड़ी ताकत है। इसी कड़ी में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के विजन को साकार करने और सांस्कृतिक सदभावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने यह बात यहां प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 24 राज्यों के करीब 600 युवा भाग लेंगे और जिसमें विभिन्न समुदायों की संस्कृति का आदान प्रदान होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें ग्रुप फोग डांस, ग्रुप सांग, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेदश्य राष्ट्र निर्माण व सदभाव के लिए प्रतिबद्ध सशक्त युवा तैयार करने का संकल्प लिया हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व, विकास, नेतृत्व क्षमता का निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर है।

खेल मंत्री ने कहा कि 2 अगस्त 2025 को खेल महाकुंभ की शुरुआत पंचकूला से होगी। इस खेल आयोजन में विभिन्न इवेंट में खिलाड़ी अपना दमखम व कौशल दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 1500 से ज़्यादा खेल नर्सरियां खोली गई हैं। सरकार का हर साल 500 खेल नर्सरियां बनाने का लक्ष्य है।

एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपट रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular