Tuesday, March 10, 2026
Homeहरियाणाअभय चौटाला की मांग : सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की...

अभय चौटाला की मांग : सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से शुरू करे सरकार

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से और गेहूं सहित बाकी सभी रबी फसलों की सरकारी खरीद 20 मार्च से शुरू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अबकी बार गर्मी 20 दिन पहले शुरू होने के कारण सरसों की फसल का दाना पक गया है और किसानों ने अपनी सरसों की फसल को मंडियों में लाकर बेचना शुरू कर दिया है। सरसों की सरकारी खरीद की तारीख 28 मार्च होने के कारण सरकारी खरीद नहीं की जा रही है जिसके कारण बिचौलिए किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरसों की फसल को 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीद रहे हैं। किसान पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है और सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल दाम का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। 20 दिन अगेती गर्मी के कारण हरियाणा की मंडियों में 10 मार्च 2026 तक 5 लाख क्विंटल से ज्यादा सरसों बिक्री के लिए पहले ही आ चुकी है। ऐसे में 28 मार्च तक किसानों की 90 प्रतिशत सरसों मंडियों में पहले ही समर्थन मूल्य से कम पर बिक जाएगी और बाकी फसलें भी सामान्य समय से एक पखवाड़ा जल्दी पक कर तैयार हो जाएंगी। साफ दिखाई दे रहा है कि किसानों द्वारा 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदी गई सरसों की फसल को बिचौलिए और सरकारी भ्रष्ट तंत्र मिलीभगत से 28 मार्च के बाद समर्थन मूल्य पर बेचकर हजारों करोड़ रुपए का सरसों घोटाला रचेंगे। इसलिए सरकार सरसों की सरकारी खरीद को तुरंत शुरू करे और प्रदेश की सभी मंडियों के आढ़तियों को लिखित आदेश द्वारा अवैध कच्ची पर्ची विपणन सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए।

RELATED NEWS

Most Popular