Saturday, May 18, 2024
Homeदेशकुरुक्षेत्र में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, CM आवास घेरने...

कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, CM आवास घेरने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, अनुराग ढांडा घायल

- Advertisment -
- Advertisment -

कुरुक्षेत्र। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी और जमकर प्रदर्शन किया। वहीं सीएम सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया।

जब आप कार्यकर्ता बैरियर तोड़ने की कोशिश करने लगे  तो पुलिस ने उनके ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।लाठीचार्ज में आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा समेत कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। वहीं प्रदर्शन में डीएसपी राम कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग
घायल आप नेता अनुराग ढांडा।

वहीं इस बारे में  पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करने आए थे। चुनाव आचार संहिता लगी किसी को प्रदर्शन नहीं करने दे सकते थे।

वहीं आप नेताओं ने आरोप लगाया  शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया इसके बाद सभी पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान 20 से ज्यादा को हाथ और पैर में फ्रेक्चर आए। वहीं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं। जिसमें हमारें सैकडों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। ये बड़ी शर्म की बात है कि जब जब पीएम मोदी डरते हैं तो पुलिस को आगे करते हैं और आज कुरुक्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है।

हमें लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया : ढांडा

वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र आज अन्याय, अधर्म और अत्याचार की गवाह बनी है। हम शांतिपूर्ण तरीके से यहां धरना प्रदर्शन करने के लिए आए क्योंकि इन्होंने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सिटिंग सीएम को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके जेल में डाला, उसके खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन हम कब से कह रहे हैं कि इस देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा। हमें लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया, हमारे सिर पर लाठियां मारी हैं। किस लोकतंत्र में ऐसा होता है कि यदि कोई राजनीतिक कार्यकर्ता प्रदर्शन करे तो उनके सिर पर लाठियां मारकर उनका खून बहाया जाए और पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं की गर्दन पकड़े। इस तरीके को अत्याचार और अन्याय केवल भाजपा के राज में हो सकता है।

बता दें कि सीएम केजरीवाल को बृहस्पतिवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के हरियाणा  प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का घेराव और प्रदर्शन का आह्वान किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular