Friday, July 5, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में AAP की विस चुनाव को लेकर बैठक : डॉ. सुशील...

दिल्ली में AAP की विस चुनाव को लेकर बैठक : डॉ. सुशील गुप्ता बोले- 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी की तैयारी

- Advertisment -
- Advertisment -

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के पदाधिकारी के साथ बैठक की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बैठक दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी समेत संगठन मंत्री मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक के साथ हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से हरियाणा के लोगों को दिल्ली और पंजाब के बेहतरीन काम बताए जा रहे हैं।  आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में बूथ को मजबूत करने में लगी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है, गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

उन्होंने कहा हमने तय किया है आगामी समय में हम हरियाणा के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में रैलियां करेंगे। रैलियों में राष्ट्रीय नेतृत्व के लोग भी आएंगे और हरियाणा की पूरी लीडरशिप भी आएगी। इसके अलावा हर जिले और विधानसभा में भी बैठकें की जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आज की बैठक में सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे।

विधानसभा चुनाव में 90 दिन बचे : अनुराग ढांडा 

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 90 दिन बचे हैं। आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरी विस्तृत चर्चा की गई कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किस तरीके के अभियान करेंगे और कैसे एक एक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। ताकि अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को मानने वाले लोगों को वोट में बदला जा सके। बैठक में अलग अलग तरह के अभियानों पर चर्चा की गई है कि कौन सा अभियान किस समय पर चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले समय में अलग-अलग लोकसभा में रैलियां के लिए योजना बनाई गई है। उन रैलियों में सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल, संदीप पाठक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे तमाम आम आदमी पार्टी के प्रमुख बड़े चेहरे हरियाणा पहुंचेंगे। हरियाणा के हर व्यक्ति तक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा का संदेश पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा में एक एक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर रही है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में आम आदमी का राज स्थापित करेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular