Wednesday, June 26, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में AAP को झटका : महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा समर्थकों...

रोहतक में AAP को झटका : महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शमिल

- Advertisment -
- Advertisment -

Rohtak News : कांग्रेस पार्टी ने रोहतक जिला में आम आदमी पार्टी को झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा व उनकी समस्त टीम ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद रोहतक की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कविता शर्मा व उनकी टीम का स्वागत करते हुए तथा सदस्यता ग्रहण करवाते हुए कहा कि मैंने स्वयं कविता शर्मा और उनकी टीम का रोहतक लोकसभा चुनाव में काम करने का जज्बा देखा है तथा उनका व उनकी पूरी टीम का कांग्रेस पार्टी में हर क्षेत्र में पूरा मान-सम्मान व आदर सत्कार किया जाएगा |

इस मौके पर कविता शर्मा ने कहा कि जैसे मैंने आम आदमी पार्टी में मन लगाकर कार्य किया है उससे दोगुने जोश और उत्साह से मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करूंगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सीमा रानी, सुनीता पांचाल, संयुक्त सचिव सुनीता जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान रीना देवी, सुनीति जांगड़ा, मीरा देवी, वार्ड अध्यक्ष सुनहरी देवी, किसान विंग से जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह सहित सैकड़ों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular