Friday, September 20, 2024
HomeदेशAAP और कांग्रेस में हो सकता है हरियाणा में भी गठबंधन! राहुल...

AAP और कांग्रेस में हो सकता है हरियाणा में भी गठबंधन! राहुल गांधी ने राय मांगी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) में गठबंधन को लेकर सिसायी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। कांग्रेस पांच सीटें आप को देने पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार, सीईसी बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं से गठबंधन पर राय मांगी है। उन्होंने अपने नेताओं से फीडबैक देने को कहा है।  वहीं सिरसा से लोकसभा सांसद और कांगेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने गठबंधन से इंकार किया है।

बता दें कि सोमवार को सीईसी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। जिसमे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के लेकर अहम मंथन किया। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि सूबे में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा होगा और नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं बता दें कि आप और  कांग्रेस के नेता लगातार कहते आए थे कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular