Friday, October 30, 2026
Homeदेशरोहतक में 1 नवंबर को आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, डॉ....

रोहतक में 1 नवंबर को आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

रोहतक/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के चोरी छूपे निर्देषों पर देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा लगभग 14 करोड़ (140 मिलियन) देशवासियों के नाम वोटर लिस्ट से गैर-कानूनी तरीके से काट दिए गए हैं।

इसी प्रक्रिया के तहत अकेले हरियाणा में ही लगभग 34 लाख नागरिकों का वोटिंग अधिकार छीन लिया गया है। दिल्ली में 47 लाख लोगों का वोट काटकर और पश्चिम बंगाल में लगभग एक करोड़ लोगों का वोट कटौती करके भाजपा सत्ता पर काबिज हुई। इस जनविरोधी ‘वोट चोरी’ और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी हरियाणा 1 नवंबर 2026 को रोहतक की सड़कों पर प्रदेश स्तरीय “तिरंगा यात्रा” का आयोजन करने जा रही है।

34 लाख हरियाणवियों के मताधिकार पर डाका

डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के बहाने हरियाणा के 34 लाख वैध मतदाताओं के नाम वोटर सूची से गायब कर दिए गए हैं ताकि चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा सके। देश के करोड़ों नागरिकों का मताधिकार छीनने की साजिश को लगातार बेनकाब कर रही है AAP। पूरे देश में भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी का विषय सबसे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने देश के लोगों के सामने उठाया था।

संवैधानिक संस्थाओं की मिलीभगत का आरोप

डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाएं आज निष्पक्ष रहने के बजाय सत्तारूढ़ दल के लिए पर्दे के पीछे से ‘वोट चोरी’ का तंत्र चलाने में मदद कर रही हैं। भाजपा 12 वर्षों से जनसमर्थन के आधार पर नहीं, बल्कि जनादेश की डकैती, वोट चोरी, विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों से दबाव बना करके बीजेपी में शामिल करके सरकारें बना रही है। उसके बाद ना कोई जांच और ना बीजेपी को कोई दिक्कत होती है।

आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता और लोकतंत्र-प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों व युवाओं से आह्वान करती है कि वे 1 नवंबर 2026 को देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सह-परिवार रोहतक पहुंचकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं और अपना विरोध दर्ज कराएं।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष सोनू हनुमान, ASAP प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़, शिव मोहन व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED NEWS

Most Popular