Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणासोनीपतखरखौदा में आसमानी बिजली गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत, कई अन्य...

खरखौदा में आसमानी बिजली गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत, कई अन्य महिलाएं भी झुलसीं

- Advertisment -

शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच आसमानी बिजली गिरी तो सकीना की 13 वर्षीय बेटी सरोज व कई अन्य महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान सकीना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई महिलाएं आसमानी बिजली गिरने से घायल हुई है।

- Advertisment -

सोनीपत। खरखौदा क्षेत्र के फरमाणा गांव में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य महिलाएं भी इस दौरान झुलस गई हैं। किशोरी के शव को सोनीपत के सिविल अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शनिवार के दोपहर उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं घायल महिलाओं का इलाज खानपुर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फरमाणा की रहने वाली सकीना अपनी 13 वर्षीय बेटी सरोज को साथ लेकर खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान आस-पड़ोस की कई अन्य महिलाएं भी अपने पशुओं का चारा लेने के लिए उसके साथ खेतों में गई हुई थीं। शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच आसमानी बिजली गिरी तो सकीना की 13 वर्षीय बेटी सरोज व कई अन्य महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान सकीना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई महिलाएं आसमानी बिजली गिरने से घायल हुई है।

उनके हाथ-पैर झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए खानपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। जबकि मृतक सरोज को सोनीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया था। जहां पर शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को चिकित्सकों ने स्वजन के हवाले कर दिया। शनिवार की दोपहर सरोज का अंतिम संस्कार किया गया, हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular