Sunday, August 9, 2026
HomeहरियाणाHaryana News : ब्लॉक बनाने के लिए 1 लाख जनसंख्या होना अनिवार्य

Haryana News : ब्लॉक बनाने के लिए 1 लाख जनसंख्या होना अनिवार्य

चंडीगढ़ : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि किसी क्षेत्र या हल्के में ब्लॉक गठन करने के लिए उसकी एक लाख जनसंख्या होना अनिवार्य है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन (शुक्रवार) एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कोसली हल्के में नाहन, जाटूसाना, डहिना सहित तीन ब्लॉक है जिनकी कुल जनसंख्या 3 लाख 8 हजार 729 है। इसलिए हल्के में कोसली को चतुर्थ ब्लॉक का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular