Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 647 वे जन्म उत्सव...

रोहतक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 647 वे जन्म उत्सव पर विशाल जनसभा का आयोजन

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 647 वे जन्म उत्सव पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा, (regi 141) तेज कॉलोनी रोहतक की ओर से बड़ी धूम धाम के साथ इस जनमोत्स्व को मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महासभा सचिव जगत सिंह कलसन जी ने बताया कि दिनांक 23 फरवरी 2024 को शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन से आधारित विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद 25 फरवरी 2024 को विशाल जन्म उत्सव जनसभा का आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा परिसर तेज कॉलोनी रोहतक में किया जाएगा। इस पावन पर्व पर आयोजित विशाल जन सभा में आदरणीय बहन कु शैलजा जी ( पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

त शिरोमणि गुरु रविदास महासभा सचिव जगत सिंह कलसन ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री कृष्ण कलानौर प्रसिद्ध समाज सेवी, हल्का कलानौर भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा समाज सेवी श्री अनूप कटारिया जी तथा एक्साइज एंड कस्टम रिटायर्ड कमिश्नर श्री राज सिंह भौरिया जी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस जन सभा की अध्यक्षता महासभा प्रधान कैप्टन बलवंत सिंह भौरिया जी करेंगे। इस पावन पर्व को विशाल एवम भव्य रूप देने के मकसद से महासभा की सम्पूर्ण कमेटी लोगों के घर घर तक पहुंच रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular