Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में एमपी से आया 12 बदमाशों का गिरोह, ताले चाबी ठीक...

रोहतक में एमपी से आया 12 बदमाशों का गिरोह, ताले चाबी ठीक करने के बहाने शातिर कर रहे रेकी

- Advertisment -

रेकी कर पूरी जानकारी एकत्रित होने पर अपने साथियों के साथ दिन या फिर रात को वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। रेकी के दौरान इन पर कोई शक न करें, इसलिए यह लोग तालों की चाबी ठीक करने का काम भी करते हैं।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक वालों के लिए जरूरी खबर है, अगर आप के घर की अलमारी या फिर कोई ताला खराब हो जाये तो किसी अंजान ठीक करने वाले को अपने घर में बिलकुल न आने दें, क्योंकि एमपी से 12 बदमाशों का गिरोह रोहतक आया है जो ताले चाबियां बनाने के बहाने से आपके घरों की रेकी कर रहा है। अभी तक पुलिस केवल एक को पकड़ पाई है जबकि शहर में 11 शातिर और सक्रिय है जो आप और आपके घर पर निगाह रखे हुए हैं।

डीएसपी रवि खुंडिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जगदीश कॉलोनी में रमेश चंद्र के यहां अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने घुसे एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने 10 से 12 साथियों के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश से रोहतक आया था। इसके बाद हरियाणा के जिलों में वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग गुटों में बंट गए। आरोपियों का यहां आने का मकसद पानीपत, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में लूट, चोरी और डकैती जैसी वारदात को अंजाम देना था।

उन्होंने बताया कि जगदीश कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र के मकान में 24 मार्च को डेढ़ लाख रुपए नकद और जेवर चोरी गए थे। लेकिन आरोपी एक सीसीटीवी में कैद हो गया जिसकी वजह से उसे तलाशने में काफी सहायता मिली। रमेश चंद्र के घर चोरी करने के बाद आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। इससे पहले पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। इसकी गिरफ्तारी विशाल नगर फाटक के पास हुई। पूछताछ में आरोपी ने आपने नाम गुरदयाल सिंह बताया है जो एमपी के इंदौर शहर का रहने वाला है। यह इस तरह की चोरियां करने में माहिर है।

रमेश चंद्र के घर चोरी करने के बाद यह वापिस इंदौर चला गया था। वहां अपने घर पर कैश और गहने रखने के बाद अब यह दोबारा कही और वारदात करने के लिए वापिस आया था। यहाँ इसे इन्फॉर्मर ने पहचान लिया और पुलिस को खबर की। एवीटी स्टाफ ने जानकारी के बाद इसे 16 अप्रैल को पकड़ा था और इससे नकदी और गहने बरामद किये गए हैं। तीन दिन से यह रिमांड पर था जिससे कई अहम् जानकारियां मिली है। आज इसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।

गुरदयाल ने अपने साथ आये हुए शातिरों के बारे में पुलिस को काफी जानकारी दी है। अब पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गई है, ताकि वह प्रदेश के किसी भी जिले में बड़ी वारदात को अंजाम न दे सकें। पुलिस टीमें पानीपत, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र और प्रदेश के अन्य जिलों में गिरोह की तलाश में दबिश दे रही है। इसके साथ ही वहां की पुलिस के संपर्क में भी है।

पुलिस की मानें तो गिरोह में करीब 12 से 15 लोग हैं। ये सभी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं, जो रोहतक सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में रोहतक पहुंचे थे। साथ ही वारदातों को अंजाम देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैल गए। वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह पहले जिला और शहर के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित करता है। जानकारी एकत्रित करने के बाद किस घर में वारदात को अंजाम देना है, उसे चिह्नित करते हैं। फिर, वहां की रेकी करते हैं। रेकी कर पूरी जानकारी एकत्रित होने पर अपने साथियों के साथ दिन या फिर रात को वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। रेकी के दौरान इन पर कोई शक न करें, इसलिए यह लोग तालों की चाबी ठीक करने का काम भी करते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular