Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाMausam Updates : हरियाणा में 21 सितंबर तक मौमस रहेगा परिवर्तनशील, बारिश...

Mausam Updates : हरियाणा में 21 सितंबर तक मौमस रहेगा परिवर्तनशील, बारिश की संभावना, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Mausam Updates : हरियाणा में मानसून की विदाई का समय आ गया है। एक बार मौसम फिर से करवट लेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया। आने वाले चार दिनों दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी  किया है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में कल 18 सितंबर रात्रि व 19 सितंबर को बीच बीच में आंशिक बादल, हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबादी या हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। परंतु 20 सितंबर से फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular