Friday, September 20, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर किया गौरवान्वित

MP News, खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर किया गौरवान्वित

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतकर कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का हुनर निखारने के लिये अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण, खेल उपकरण और विदेश में प्रशिक्षण दिलाने के साथ 18 खेलों की 11 खेल अकादमियाँ स्थापित की गई हैं।

टोकियो ओलंपिक-2020 जापान में प्रथम बार मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 10 खिलाड़ियों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व किया गया। विवेक प्रसाद सागर एवं नीलाकांत शर्मा काँस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी दल के सदस्य रहे।

सीएम मान ने लॉन्च किया ‘खेदां वतन पंजाब की’ का तीसरा सीजन

हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में प्रदेश से हॉकी के विवेक प्रसाद सागर, शूटिंग के ऐश्वर्य प्रताप सिंह और पैरा ओलंपिक गेम्स में जूडो के कपिल परमार, केनो की प्राची यादव और पूजा ओझा द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर को पेरिस ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि से नवाजा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular