Thursday, September 19, 2024
Homeदेशहरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम बरसे बदरा, जानें-लेटेस्ट अपडेट

Weather updates : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार रात से ही रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम का दौर जारी है।  बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश धान की फसल को नया जीवन देने वाली साबित होगी। गर्मी में बारिश न होने से खेतों में नमी की मात्रा कम हो गई थी। इससे किसानों के लिए धान की रोपाई परेशानी भरी साबित हो रही थी। बारिश ने धान के साथ किसानों को भी राहत दी है।

मौसम विभाग ने हांसी, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, करनाल, गोहाना, जुलाना, सफीदों, जींद असंध, कैथल, निलोखेरि, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, में तेज हवाएं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

वहीं भिवानी, तोशम, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, अदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, निलोखेरि, रतिया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, में हलकी वर्षा की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular