Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब में फिर बढ़ने लगा तापमान, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में फिर बढ़ने लगा तापमान, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज न्यूनतम तापमान 29.45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 36.74 सेल्सियस रहने की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान 29.52 सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38.18 सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 38.18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.52 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 22 और 23 अगस्त को तापमान अधिकतम 39.42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं 24 अगस्त को तापमान फिर से बढ़कर 40.32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 30.26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उधर, चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी भी देखने को मिलेगी। गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पंजाब, महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों संग बैठक आज

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की है। इससे अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कल 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 22 और 23 अगस्त को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं 24 अगस्त को तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular