भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2022 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उडऩदस्ते द्वारा जिला झज्जर के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से चल रही थी।
डॉ. यादव ने बताया कि नकल पर अकुंश लगाने के लिए प्रश्र-पत्र उड़नदस्तों ने विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक चल रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि आज डी.एल.एड. प्रथम (रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षा में प्रदेशभर के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 841 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।