Monday, July 27, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील...

Haryana Weather Update : हरियाणा में 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जानें-लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update :  हरियाणा में आने चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। 22 अगस्त के बाद राज्य में मानसून फिर मेहरबान रहेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 22 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना से राज्य में बारिश की गतिविधियां में अगले तीन चार दिनों में कमी आने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular