Thursday, October 24, 2024
Homeपंजाबपंजाब में लगातार बारिश से गर्मी से बड़ी राहत, जानें अपने शहर...

पंजाब में लगातार बारिश से गर्मी से बड़ी राहत, जानें अपने शहर का हाल

पंजाब, पहाड़ों पर भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। इसका असर पंजाब में देखने को मिला है। पंजाब में सुबह से लगातार बारिश जारी है। पंजाब में कल का न्यूनतम तापमान 28.89 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.05 सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 35% दर्ज की गई।

पंजाब के कई जिलों में आज बारिश हो रही है जिससे पंजाब के लोगों को बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने नवांशहर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर समेत पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बार हरियाणा और पंजाब में कम बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।

मीनाक्षी शेषाद्र‍ि : अमिताभ और अनिल को प्रेग्‍नेंसी की चिंता नहीं

चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। पंजाब और हरियाणा में इस बार मॉनसून की रफ्तार धीमी है और पहाड़ी इलाकों में बारिश अब भी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान लुधियाना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद हल्की बारिश हुई. पंजाब में मानसून के कमजोर होने से तापमान बढ़ रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आज की बात करें तो आज पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है. इस बारिश के मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही बादल छाये हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular