Friday, September 20, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, सीएम यादव ने किया नीर नवजीवन परियोजना का शुभारंभ

MP News, सीएम यादव ने किया नीर नवजीवन परियोजना का शुभारंभ

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीर नवजीवन परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से तालाब के पानी को स्वच्छ करने का नवाचार अनुकरणीय है। जिला प्रशासन व नगर निगम भोपाल के सहयोग से कक्षा 12वीं की छात्रा ईष्ना अग्रवाल द्वारा यह परियोजना आरंभ की गई है।

इससे फाउंटेन, पेड़-पौधों तथा उपयुक्त जीवों के माध्यम से जल स्वतः स्वच्छ होता रहेगा। यह तकनीक किफायती है, वर्तमान परिस्थितियों में इसका प्रभाव और महत्व बहुत अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के लिए बेटी ईष्ना अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यान में बरगद का पौधा रोपा और झील में फ्लोटिंग वेटलैंड प्रवाहित किए। इस दौरान स्थानीय सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल का प्राकृतिक सौन्दर्य ईश्वर की विशेष कृपा है। वर्षा ऋतु में भोपाल की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। ताल-तलैया, झील एवं एक हजार साल पहले निर्मित बड़े तालाब की अद्भुत छटा होती है।

शहर का आकर्षण ऐसा है कि जो एक बार भोपाल आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है। भोपाल का बड़ा तालाब बांध निर्माण का सर्वोत्तम उदाहरण है। इसके निर्माण की तकनीक वर्तमान में भी प्रेरणादायी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular