Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणाअम्बाला में तेंदुए का कहर : बच्चे को जबड़े में उठाकर भागा...

अम्बाला में तेंदुए का कहर : बच्चे को जबड़े में उठाकर भागा ,माँ ने पीछे भागकर बचाई जान

हरियाणा के अंबाला में रविवार देर रात को तेंदुए का कहर देखने को मिला। मामला ठरवा गांव का है जहां तेंदुआ 5 साल के बच्चे को जबड़े में फंसाकर भागने लगा। जिसके बाद बच्चे और उसकी माँ ने जोर -जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।जिससे तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकला। बाद में आस पास के लोगों ने लहूलुहान बच्चे को नारायणगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया । बच्चे की गंभीर हालत चलते PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था। बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी। तभी अचानक झाड़ियों से तेंदुआ निकलकर आया और बच्चे को गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा।तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर करीब 500 गज दूर झाड़ियों तक ले गया। मगर, बच्चे की मां ने हिम्मत दिखा शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछे दौड़ने लगी। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया।

वहीं तेंदुए के बच्चे पर अटैक की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच के पति प्रिंस ने तुरंत वन विभाग और वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तेंदुए की सर्च शुरू की गई। वहीं मुलाना पुलिस ने भी वहां जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular