Sunday, October 6, 2024
Homeपंजाबपंजाब, भूमि और संपत्ति की रजिस्ट्रियों से आय में रिकॉर्ड वृद्धि

पंजाब, भूमि और संपत्ति की रजिस्ट्रियों से आय में रिकॉर्ड वृद्धि

पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और उपलब्धि दर्ज की है। जून 2024 के दौरान पंजाब में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में रिकॉर्ड 42 प्रतिशत अधिक आय हुई है। वित्त मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसके कारण राज्य की आय लगातार बढ़ रही है।

जिम्पा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार को जून 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत 452.96 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो जून 2023 की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। जून 2024 में यह आय 319.33 करोड़ रुपये थी।

जिम्पा ने कहा कि मई 2024 में भी सरकारी खजाने में 526.36 करोड़ रुपये आए जबकि मई 2023 में यह रकम 430.63 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह बढ़ोतरी 22 फीसदी है।

पंजाब, निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत AAP में शामिल

उन्होंने कहा कि राज्य की आय लगातार बढ़ रही है और स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के तहत बड़ी रकम सरकार के खजाने में आ रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले दिन से ही राजस्व विभाग के कामकाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular