झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड की कमान संभाल ली है। राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल 3 जुलाई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
मैं हेमन्त सोरेन ईश्वर की शपथ लेता हूं… pic.twitter.com/7uRGYmMX2l
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 4, 2024
पहली बार हेमंत सोरेन 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक सीएम रहे थे। इसके बाद दूसरी बार वह 29 दिसंबर 2019 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक सीएम रहे। अब उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विपक्ष पर साधा निशाना
5 महीने पहले सत्ता के मद में चूर अहंकारियों ने मुझे चुप कराने की कोशिश की थी। आज झारखंडियों की जनमत वापस बुलंद होगी।
जय झारखंड, जय हिंद pic.twitter.com/E9HCs6t0oT
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 4, 2024