Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में DC और SP ने लगाया दरबार, पहले दिन आईं 5...

रोहतक में DC और SP ने लगाया दरबार, पहले दिन आईं 5 शिकायतें

रोहतक। हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जिसके कारण अधिकारियों में खलबली मची हुई है। वहीं सोमवार को रोहतक के डीसी अजय कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग लोगों की समस्याएं सुनीं। पहले दिन पांच शिकायतें आई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश देते हुए सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक लोगों की समस्या सुनने के आदेश दिए हैं, वहीं अधिकारियों ने सोमवार सुबह से ही दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं है।

रोहतक के डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग के साथ मिलकर आज 2 घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। हालांकि पहले दिन लोगों को जानकारी न होने के चलते केवल पांच लोग ही अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिनका समाधान तुरंत मौके पर ही कर दिया गया।

डीसी अजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया प्रतिदिन लोगों की समस्या अधिकारी सुनेंगे मौके पर सभी अधिकारी भी विभागों के मौजूद रहेंगे और समस्या का तुरंत निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular