Saturday, October 5, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट; पंजाब में लोग गर्मी से बेहाल, कब मिलेगी राहत

मौसम अपडेट; पंजाब में लोग गर्मी से बेहाल, कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब में आज सुबह का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली के अलावा आधा हिंदुस्तान भी सूरज की आग में जल रहा है। राजस्थान-गुजरात-पंजाब हो या हरियाणा और यूपी-एमपी, पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

Haryana Weather update : हरियाणा में 26 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म मई का महीना, इस जिले में पारा 50 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने 1 जून तक मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, कोंकण और गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है। 30 मई को पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular