Tuesday, October 22, 2024
Homeहरियाणारेवाड़ी में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, खाली प्लाट में पड़ा था

रेवाड़ी में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, खाली प्लाट में पड़ा था

रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के पदैयावास रोड पर एक खाली पड़े प्लॉट में भ्रूण मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के शांति नगर में पदैयावास रोड पर धर्मबीर की परचून की दुकान है। वहां खाली प्लॉट में खेल रहे बच्चों ने उसे बताया कि प्लॉट में भ्रूण पड़ा हुआ है। धर्मबीर ने मौके पर जाकर जाकर देखा को भ्रूण को कीड़े-मकोड़े खा रहे थे। धर्मबीर और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया। सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया।  भ्रूण मेल है या फिमेल अभी इसकी पहचान नहीं हो सकी है। भ्रूण को जांच के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के एरिया में गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular