Tuesday, October 22, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में लोकसभा चुनाव में दस सीटों पर ताल ठोकेगी इनेलों ,अभय...

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में दस सीटों पर ताल ठोकेगी इनेलों ,अभय चौटाला लड़ेंगे चुनाव ?बनाया जा रहा ये प्लान

चंडीगढ़।लोकसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा में दस सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में है।हरियाणा में पांच बार सत्ता में रह चुकी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर ताल ठोंकी जाएगी अथवा कुछ विशेष सीटों पर फोकस करना होगा, इसका फैसला आठ मार्च को जींद में होने वाली बैठक में होगा, लेकिन फिलहाल कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर इनेलो राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर ताल ठोंकने को तैयार दिखाई पड़ रही है।

क्या अभय चौटाला भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।इस बारे में पूछने पर अभय सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि जींद की बैठक में यदि पार्टी का आदेश हुआ तो वह भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर इनेलो का पूरा फोकस है, जबकि वह बाकी सात लोकसभा सीटों की भी किसी सूरत में अनदेखी नहीं करने वाली है।अभय चौटाला ने साल 2004 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब कांग्रेस के नवीन जिंदल चुनाव जीत गए थे। उसके बाद साल 2019 में अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ताल ठोंकी थी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular