Wednesday, October 23, 2024
Homeपंजाबदिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन जारी, केजरीवाल और भगवंत मान बीजेपी...

दिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन जारी, केजरीवाल और भगवंत मान बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों नेता बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय और भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

आप का आरोप है कि बीजेपी ने चंडीगढ़ में अनियमितताओं के कारण चुनाव जीता है। इसके विरोध में आप कार्यकर्ता बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर पहुंचने लगे हैं। प्रदर्शन में शामिल हुए आप प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि हम सबने देखा है कि केंद्र की मोदी सरकार किस तरह लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। चंडीगढ़ चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई, लेकिन ऐन वक्त पर इन लोगों ने बेईमानी की, जिसे देश की जनता ने देख लिया है। भाजपा देश के लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है।

पंजाब, सुबह की चाय बुलावा बन गई! सिलेंडर से फैली आग, 4-5 झुग्गियां जलकर राख

आप कार्यकर्ता वरुण राज सिंह कहते हैं, देश भर से आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यहां आए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। बीजेपी चाहती है कि लोकतंत्र की हत्या करें। हम केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हैं। हम मांग करते हैं कि भाजपा बेईमानी करना बंद करे, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे। दिल्ली के मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चलते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular