Friday, October 18, 2024
HomeपंजाबCM भगवंत मान आज लुधियाना में विधायकों के साथ करेंगे बैठक, इन...

CM भगवंत मान आज लुधियाना में विधायकों के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस बीच उनकी विकास कार्यों को लेकर एक अहम बैठक आज लुधियाना में होगी। इस बैठक में शहर के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीएम मान कल रात लुधियाना के हयात रीजेंसी में रुके थे। उम्मीद जताई जा रही है कि आज पखोवाल आरओबी का उद्घाटन हो सकता है।

इसके अलावा सीएम मान आगामी चुनाव को लेकर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी जांचेंगे। निगम चुनाव जीतने के लिए जिले के नेतृत्व की रणनीति पर भी चर्चा होगी। कल गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान एसवाईएल को लेकर बैठक में शामिल हुए थे। यहां बैठक के दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भी बैठक का हिस्सा थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी।

पंजाब में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब स्कूलों में खाने के साथ मिलेंगे ये फल और सब्जियां

पंजाब के जल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को फिर से मिलाकर महा पंजाब बनाया जाना चाहिए। लालजीत सिंह भुल्लर गुरुवार को भिवानी पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने एक बार फिर एसवाईएल का पानी हरियाणा को न देने की बात कही। भिवानी पहुंचे मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब के पास ही पानी नहीं है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular