Wednesday, October 23, 2024
Homeपंजाबमौसम अलर्ट, पंजाब से दिल्ली तक छाएगी कोहरे की घनी चादर

मौसम अलर्ट, पंजाब से दिल्ली तक छाएगी कोहरे की घनी चादर

सर्दियों के आगमन के साथ ही पंजाब में अक्सर कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप लोगों को परेशान करता है, लेकिन इस बार लोगों को ज्यादा ठंड या कोहरे का सामना करना पड़ा है। अब मौसम विभाग ने पंजाब समेत दिल्ली तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, असम के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 12 दिसंबर को सुबह इन इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले कुछ समय से सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं लेकिन 12 दिसंबर से कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही पंजाब में ठंड और शीत लहर चलेगी, जिसके साथ ही राज्य को कोहरे की सफेद चादर से ढक दिया जाएगा।

हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक पहल,साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए देश के 7 राज्यों में 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की तैयार की सूची

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी ने कहा कि मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular