Saturday, May 11, 2024
Homeखेल जगतMS Dhoni ने जीत लिया दिल, फैन का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे...

MS Dhoni ने जीत लिया दिल, फैन का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे घर

- Advertisment -
- Advertisment -

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni आज भी सबके चहीते हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि फैन उनपर अपना दिल हार देते हैं। हाल ही में धोनी ने अपने फैन को उसके बर्थडे पर ऐसा सरप्राइज दे डाला जिसे वो पूरी जिंदगी याद रखेगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी को बर्थडे बॉय के पीछे खड़े होकर बर्थडे सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद फैन धोनी को सबसे पहले केक खिलाने के लिए उन्हें आगे बुलाता है, लेकिन धोनी उसे अपने एक दोस्त को पहले केक खिलाने के लिए कहते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और माही की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें- मार्गशीर्ष अमावस्या पर जरुर करें ये उपाय, पितरों से मिलेगा आर्शीवाद

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular